बैठक में मलेरिया नियंत्रण की हुई पूर्व तैयारी की समीक्षा
दुमका, मई 19 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में सोमवार को प्री-मानसून अवधि में संभावित वैक्टर जनित रोगों, विशेषकर मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया आदि की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित आनंद ने किया। बैठक में सीएचओ, एएनएम, एमपी डब्लू, बीटीटी एवं एसएमडब्लू स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कर्मियों ने भाग लिया। बैठक में मलेरिया नियंत्रण हेतु पूर्व तैयारी की समीक्षा की गई तथा क्षेत्र में साफ-सफाई, जल जमाव की रोकथाम, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव एवं मच्छरदानी के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।मौके पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की पहचान करें तथा संदिग्ध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.