बैठक में भ्रष्टाचार समाप्त करने पर दिया बल
मुरादाबाद, सितम्बर 13 -- बिलारी। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की बैठक रविवार को नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमे संकल्प लेकर भ्रष्टाचार समाप्त करने का आह्वान किया। रविवार बैठक मे प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि भारत को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक भारतीय को आगे आना होगा और सभी को संकल्प लेना होगा कि भ्रष्टाचार व जातिवाद की समस्या को समाप्त करने के लिए हमे एकजुट होकर राष्ट्रवाद की भावना को अपने संस्कारो में शामिल करना होगा। बैठक में सुमित शर्मा, ब्रिजेश भरद्वाज, डा० अमित लाठे, अनिल गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रेम गुप्ता, सूर्यकान्त, सौरभ कौशिक, हरी शंकर, तुषार शर्मा, नितेश पाल, सुखवीर सिंह आदि सहित अनेकों मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.