बदायूं, अप्रैल 23 -- एडीएम प्रशासन अरुण कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक की गयी। जिसमें भिक्षावृत्ति रोकने पर जोर दिया। जनपद स्तर पर रेस्क्यू किए जाने के लिए गठित समिति द्वारा अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अभियान चलाया जायेगा। जनपद स्तर पर गठित जिला चिन्हांकन समिति द्वारा मिलने वाले बच्चों एवं महिलाओं को परिवार में पुनर्वासित करने या महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित संस्थानों एवं महिला आश्रय गृहों में रखा जायेगा। एसपी ग्रामीण हिरदेश, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, सहायक श्रमायुक्त, अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार, देवेंद्र प्रताप गौतम, बेसिक शिक्षा विभाग से कर्मेंद्र शर्मा, पीसी श्रीवास्तव, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन कमल शर्मा, सेंटर मैनेजर वन स्टॉप सेंटर प्रतिक्षा मिश्रा...