लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- एनीमल लवर सोसायटी की बैठक तोलानी ब्रिक फील्ड कार्यालय में हुई। बैठक में पशु संरक्षण, सुरक्षा पर चर्चा की गई। बैठक में पशुओं की सेवा संवेदना पर विचार विमर्श किया गया। संस्था के संरक्षक सुरेन्द्र कुमार तोलानी के मार्गदर्शन में अध्यक्ष नूतन मिश्रा ने संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने को पदाधिकारियों और सदस्यों को उनके दायित्वों का विभाजन करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। निर्णय लिया गया कि अब प्रत्येक माह के अंतिम रविवार की संध्या को नियमित मासिक बैठक होगी। इसमें कार्यों की समीक्षा और नई योजनाओं पर विमर्श होगा। वहीं प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को कोर कमेटी के सदस्य अपनी गौशाला का निरीक्षण कर पशुओं की स्थिति देखेंगे। संस्था अध्यक्ष नूतन मिश्रा ने बताया कि कुत्तों की नसबंदी के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी से वार्ता...