बिजनौर, मई 25 -- नजीबाबाद। भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र तातारपुर-1 में रविवार को आयोजित संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। शक्ति केंद्र तातारपुर-1 में रविवार को संगठनात्मक बैठक हुई। शक्ति केंद्र संयोजक अजय सक्सेना की अध्यक्षता में बैठक में मुख्य अतिथि शक्ति केंद्र प्रभारी रितेश सैन, विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री बलराज त्यागी एवं मंडल अध्यक्ष वरुण आत्रेय ने बूथ अध्यक्षों, बूथ कमेटी के सदस्यों, पन्ना प्रमुखों एवं ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए, जिसमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी नियमित रूप से साझा की जाए। यह भी पढ़ें- बैठक में ...