समस्तीपुर, मई 6 -- विद्यापतिनगर। प्रखंड के हरिहर नगर मनियारपुर पैक्स गोदाम परिसर में बुधवार को नवगठित प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों की पहली बैठक आयोजित हुई। पैक्स प्रबंधक मुरली प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने बैठक का संचालन किया। वहीं नवगठित प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों व अध्यक्ष को मिथिला पाग, अंगवस्त्र व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर प्रबंध कार्यकारिणी के बैठक में प्रस्ताव लिए गए। जिसमें प्रबंधक व नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से खाता संचालन करने, पैक्स द्वारा गेहूं अधिप्राप्ति कार्य पर जोर देने व किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने को लेकर अध्यक्ष व प्रबंधक को अधिकृत करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.