भागलपुर, मार्च 2 -- होली को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर रविवार को सन्हौला थाना परिसर में पब्लिक पुलिस समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने किया। देशवाली होली दो और तीन मार्च तथा पछियारी होली तीन और चार मार्च को होने की बात बताई गई। थानाध्यक्ष होली में धुरखेल और रंग-अबीर खेलने में होने वाली समस्या से अवगत हुए। उस क्षेत्र को चिन्हित किया गया, जहां इस मौके पर जोर जबरजस्ती होती है। लोगों ने कहा कि यहां सांप्रदायिक सद्भाव के बीच लोग होली खेलते हैं कहीं कोई समस्या नहीं होती है, फिर भी यह कहा गया कि जो होली खेलना नहीं चाहते उन्हें धूल या रंग अबीर नहीं दिया जाए। मुख्य रोड पर पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग उठी। बैठक में सन्हौला बाजार में फुटपाथ का अतिक्रमण होने और उससे होने वाली समस्याओं से पदाधिकारी को अवगत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.