बैठक में बनी कायस्थ युवा सम्मेलन की रणनीति
गोरखपुर, जुलाई 31 -- गोरखपुर। कायस्थ समाज में सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 9 अगस्त को श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा में कायस्थ युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव होंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को श्री चित्रगुप्त मंदिर सभागार में बैठक की गई। श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के अध्यक्ष राजेश चंद्र श्रीवास्तव और जनजागरण समिति के संयोजक राहुल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को रणनीति बनाई। बैठक में सत्येंद्र श्रीवास्तव, शिशिर श्रीवास्तव, शैवाल शंकर श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्तव, अमर चन्द्र श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, कुंवर हिमांशु श्रीवास्तव, हर्ष श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, बृजनंदन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.