लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय अटकोहना नक़हा में अभिभावक शिक्षक बैठक अभिभावक भोलानाथ तिवारी की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक विश्वनाथ मौर्य ने किया। बैठक में छात्र-छात्राओं की शैक्षिक गतिविधियों, त्रैमासिक व अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणामों पर चर्चा की गई। अभिभावकों को उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई गई। प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। इस दौरान होमवर्क व्यवहार, पढ़ाई में रुचि, मोबाइल के प्रभाव व स्वास्थ्य पर चर्चा हुई। घर व विद्यालय के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर दिया गया। बैठक में अभिभावक संजय श्रीवास्तव, गीता देवी मोहनलाल मौर्य, रामेन्द्र वर्मा, हृदयेश कुमार, शिवानी, प्रतिमा, रोशनी, झब्बू लाल गुप्ता, शिव मोहिनी, सुमन आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.