बैठक में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
कौशाम्बी, अगस्त 31 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। खंड शिक्षा अधिकारी सरसवां की अध्यक्षता में बीआरसी सभागार में सोमवार को अगस्त माह की बीईओ-प्रधानाध्यापक बैठक दो चरणों में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर मंडलायुक्त प्रयागराज के निर्देशों के क्रम में विस्तार से चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सड़क किनारे स्थित विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षामित्र व अनुदेशकों की ड्यूटी लगाने, गुणवत्तापूर्ण एमडीएम उपलब्ध कराने तथा बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। विद्यालयों में चाक, डस्टर समेत पर्याप्त शिक्षण सामग्री उपलब्ध रखने, सुबह नियमित घंटी वादन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.