बस्ती, मई 9 -- बस्ती। डीएम ने ई-क्राप सर्वे और फॉर्मर रजिस्ट्री की समीक्षा की। इसके साथ ही राजस्व वादों की समीक्षा की और कहा कि जनपद के सभी न्यायालयों में पांच वर्ष से अधिक समय के वाद का निस्तारण सभी पीठासीन एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। समीक्षा में पता चला कि जनपद में चल रहे ई-क्राप सर्वे का कार्य प्रगति बहुत धीमी है, इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। हालांकि जनपद में जायद की फसल कम पैदा होती है, फिर भी सभी का ई-क्राप सर्वे करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर एसडीएम-तहसीलदारों को जारी होगा नोटिस तहसीलदारों के निर्देश तहसीलदार सदर बस्ती व हर्रैया को कम से कम दो-दो हजार व तहसीलदार भानपुर और रुधौली को एक-एक हजार ई-क्राप सर्वे कराने का निर्देश दिया। फॉर्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में डीएम ने सभी तहसीलदार व नायब त...