रांची, मार्च 17 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड के मारंगबुरू गांव में मंगलवार को ग्राम प्रधान मसीह मुंडा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इनमें पेयजल संकट, पेंशन योजना का लाभ, बिजली व्यवस्था में सुधार, सिंचाई के लिए चेक डैम निर्माण और आवागमन की सुविधा के लिए पुल निर्माण की मांग शामिल रही। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखते हुए शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई। मुख्य अतिथि मनोज मंडल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समाधान की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांगों से संबंधित ...