प्रयागराज, जुलाई 19 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की मासिक बैठक रविवार को कटरा स्थित आर्य समाज मंदिर में अध्यक्ष आरके जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दिसंबर 2026 में होने वाले द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव की तैयारियां शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने पेंशनरों को एलटीसी सुविधा, चिकित्सा भत्ता तथा आठवें वेतन आयोग में पेंशन निर्धारण कोषागार स्तर पर कराने की मांग उठाई। बैठक में आरके कबीर ,एके पांडेय, डॉ सीएस राठौर, एसके तिवारी ,एके श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...