बागपत, अगस्त 31 -- बड़ौत। नगर के जनता वैदिक कॉलेज में रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मेरठ प्रांत की वार्षिक साधारण सभा की बैठक हुई। जिसमें बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, अमरोहा के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। जहां संगठन के विस्तार व पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया गया। सभा के दौरान प्रांत अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल नवरत्न सिंह ने कहा कि तहसील स्तर तक संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा नए सदस्यों को जोड़कर विस्तार किया जा रहा है। कहा कि पूर्व सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस, पेंशन, विभिन्न जनपदों में सीएसडी कैंटीन खोलने के लिए सेना के अधिकारियों से बात करके शासन तक पहुंचाने का काम किया जाता है। इनके अलावा कुछ पूर्व सैनिकों द्वारा शिकायत की जाती है कि भूमि माफियाओं द्वारा उनकी जमीन, प्...