चंदौली, अप्रैल 11 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दुलहीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा एवं किसान न्याय मोर्चा की संयुक्त बैठक संरक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में दुलहीपुर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में मुख्य वक्ता एडवोकेट महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सड़क चौड़ी करण में दुलहीपुर और महाबलपुर जो पीड़ित दुकानदार हैं, उन्हें न्याय की जरूरत है। जबतक उन्हें सड़क के किनारे कहीं भी पुनर्वास एवं विस्थापित नहीं किया जाता है तब तक विरोध जारी रहेगा।मोर्चा के संरक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दुलहीपुर महाबलपुर बहुत ही ग़रीबों की बस्ती है। इसलिए यहां के दुकानदार एवं भू स्वामियों को सड़क के किनारे पुनर्वास एवं रोजगार जरूरी है। जब तक पुर्नवास और रोजगार नहीं दिया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसलिए सरकार से हमारी मांग है कि हमें उचित...