समस्तीपुर, मार्च 6 -- समस्तीपुर। एसएफआई जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को सदस्य कुंज बिहारी शर्मा की अध्यक्षता व राज्य सचिव देवदत्त कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में जिला सचिव छोटू भारद्वाज ने ने पिछले कार्यों की रिपोर्टिंग की व आगामी कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा। बैठक में स्कूल, कॉलेज व पंचायत एवं अंचल स्तर पर सघन सदस्यता अभियान चलाकर पांच नये सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वहीं अप्रैल माह तक अंचल सम्मेलन एवं मई माह में प्रशिक्षण शिविर लगाने का फैसला लिया गया। जिला सचिव ने कलेक्ट्रेट के समक्ष आहूत आंदोलन में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। बैठक को कमलदीप कुमार, आशुतोष कुमार, नवनीत कुमार, राजू कुमार, मुकेश कुमार, मिथिलेश कुमार सहित अन्य छात्र नेताओं ने संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...