बैठक में पल्स पोलियो अभियान चालने पर जोर
मिर्जापुर, जून 20 -- चेतगंज,हिन्दुस्तान संवाद । खंड विकास अधिकारी कोन शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में सघन पल्स पोलियो अभियान,संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान के बारे में चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- संचारी रोग अभियान की सफलता को लेकर दिया प्रशिक्षणपल्स पोलियो अभियान पीएचसी चील्ह के प्रभारी डॉ. धीरज कुमार ने बताया कि सघन पल्स पोलियो अभियान 28 जून से शुरू होगा। पहले दिन बूथ दिवस का आयोजन किया जाएगा। जबकि 28 जून से 3 जुलाई तक घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। बताया कि 80प्रतिशत बच्चों को बूथ दिवस पर ही दवा पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रचार-प्रसार तेज करने, स्कूल खोलने और बूथ दिवस से पूर्व रैली निकालने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.