गढ़वा, जुलाई 2 -- केतार। झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में गुरुवार को अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपस्थित अविभावकों को संबोधित करते हुए वार्डन अमिता पांडेय ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में नए छात्राओं का नामांकन, नियमित उपस्थिति एवं लर्निंग गैप को पूरा करने के अलावा अभिभावकों के विभिन्न सुझावों पर अमल करना था। बैठक में रेल परीक्षा छात्राओं की प्रगति और उनकी उपस्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नशीली दवाई एवं नशापान के रोकथाम एवं बाल विवाह पर चर्चा की गई। विद्यालय में आए सभी अविभावकों का बाल संसद की प्रधानमंत्री खुशी कुमारी ने स्वागत किया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- बाल संसद का गठन, खुशी बनी प्रधानमंत्री अपने सुझाव दिए। मौके पर वार्डन के अलावा शिक्षिका ध...