गिरडीह, जनवरी 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट डीएमएफटी की बैठक सोमवार को हुई। इसमें पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाए जाने पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है। महेशलुंडी मुखिया शिवनाथ साव ने कहा कि गिरिडीह जिला को सबसे अधिक रॉयल्टी गिरिडीह सीसीएल देती है। सीसीएल खनन से प्रभावित क्षेत्र महेशलुंडी, अकदोनीकला, करहरबारी, बरहमोरिया पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया को कोई सूचना जिला स्तर से नहीं दी गई। यह जिला प्रशासन की उदासीन रवैया को दर्शाता है। शिवनाथ साव ने जिला प्रशासन के इस सौतेले व्यवहार की निंदा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.