गंगापार, अप्रैल 6 -- मांडा ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की विकास संबंधी महत्वपूर्ण बैठक में विकास के तमाम प्रस्तावों पर चर्चा और प्रस्ताव पर सहमति बनी। बैठक में बिजली व पेयजल विभाग सहित कुछ विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की अनुपस्थिति से क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों में काफी गुस्सा रहा। सोमवार को मांडा ब्लॉक के सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रगति सिंह ने की। बैठक में विकास खंड प्रगति संबंधी विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा द्वारा अपने अपने विभाग के विकास संबंधी योजनाओं की बिंदुवार जानकारी दी गई। मांडा जैसे आकांक्षी और पहाड़ी ब्लाक की गर्मी की इस बैठक में जल निगम और बिजली विभाग के अधिकारियों ...