आजमगढ़, मई 21 -- आजमगढ़। नगर के वार्ड नंबर नौ बदरका में बुधवार शाम को नपा के सफाई और खाद्य निरीक्षक दिनेश वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिकाकर्मियों और आईटीसी मिशन सुनहरा कल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अर्बन कोआर्डिनेटर विपिन राय, नपा के सफाई नायक नेसार ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26, सिटीजन फीडबैक, प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करने, सफाई और महुआ ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसमें मौजूद नपा कर्मचारियों के साथ ही अन्य लोगों ने अपने मोबाइल से स्वच्छता से संबंधित फीडबैक दिया। इस दौरान सफाई नायक नेसार, कमलदेव, मुनीर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए बनाई गई रणनीति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...