मुजफ्फरपुर, जून 10 -- औराई। प्रखंड मुख्यालय के सामने एक निजी भवन में बुधवार को जन सुराज के विभिन्न प्रकोष्ठों की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। साथ ही नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मो. लालबाबू, प्रखंड अध्यक्ष सिलोचन सहनी, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, पंकज कुमार, कौशल राय, रासबिहारी राय, आलोक कुमार, ललन ठाकुर, मणिभूषण कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...