अयोध्या, दिसम्बर 16 -- अयोध्या, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 19 दिसंबर को रामनगरी में आयोजित होगी। जिसमें देश-विदेश से वैश्य समाज के प्रमुख प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे। मानस भवन में आयोजित अधिवेशन के दौरान समाज सेवा, व्यापार, साहित्य और सनातन संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह जानकारी आयोजन से पहले सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री डॉ. अजय गुप्ता ने दिया। उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन में नेपाल, हांगकांग, थाईलैंड, दुबई, कनाडा, रूस सहित देश के अनेक राज्यों से वैश्य समाज के प्रतिनिधि अयोध्या पहुंचेंगे। डॉ. अजय गुप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.