मुरादाबाद, अप्रैल 6 -- जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित होने वाले जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र की स्थापना एवं संचालन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने बैठक की। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी विजय यादव ने बताया कि केन्द्र पर दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल होगी। केंद्र पर फिजियोथेरेपी, स्पीचथेरेपी, पुनर्वास परामर्श जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.प्रवीण श्रीवास्तव, जिला कार्यकम अधिकारी शैलेंद्र राय मुख्य रूप से रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.