दरभंगा, मार्च 11 -- कमतौल/जाले। प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी भवन के सभागार में बुधवार को बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में विकास मित्रों, सीएचसी संचालकों व स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण पर विशेष चर्चा की गई। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में कुल 35,759 पेंशनधारियों में से अब तक 12,550 का जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो सका है, जबकि इसकी प्रक्रिया एक दिसंबर 2025 से चल रही है। उन्होंने सभी पेंशनधारियों से अपने-अपने पंचायत के सीएचसी या बहुदा केंद्र पर 10 रुपये शुल्क देकर शीघ्र जीवन प्रमाणीकरण कराने की अपील की। अन्यथा पेंशन के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.