बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- बैठक में जिला स्तरीय प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने का निर्णय शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शहर के बाजितपुर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्षा रेशमा भारती ने की। बैठक में प्रदेश सह क्षेत्रीय प्रभारी मनीष पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ करते हुए संगठनात्मक क्षमता को और मजबूत किया जाएगा। मौके पर जिला प्रभारी प्रकाश भगत सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.