बैठक में जागरूकता अभियान पर विमर्श
मुजफ्फरपुर, मई 28 -- कांटी, हिंदुस्तान संवाददाता। कांटी में गुरुवार को मानवाधिकार एवं स्वयंसेवी संगठन की एक बैठक हुई। को-ऑर्डिनेटर सुनील ठाकुर ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान संगठन की ओर से सामाजिक मुद्दों, जनजागरूकता कार्यक्रमों तथा एएसवी के तहत चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, नए स्वयंसेवकों को जोड़ने तथा पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति भी बनाई गई। सत्यनारायण कुमार, लालबाबू कुमार, सतीश कुमार सिंह, रामप्रवेश पांडेय, पप्पू कुमार, अजय कुमार, दीपक कुमार, विपिन कुमार, चंदन कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.