दुमका, मई 12 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने सोमवार को जामा प्रखंड के पांच पंचायत जोन अंतर्गत बेदिया पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रथम जोन स्तरीय बैठक की। बैठक में भुटोकोड़िया, टैंगधोवा, बेदिया, चिंगल पहाड़ी एवं छैलापाथर पंचायत के झामुमो पंचायत अध्यक्ष, सचिव तथा सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के दौरान विधायक ने आगामी जनगणना एवं एसआईआर को लेकर बीएलए का चयन किया। उन्होंने सभी बीएलए को निर्देश देते हुए कहा कि वे बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर गंभीरता पूर्वक घर-घर पहुंचकर कार्य करें, ताकि जनगणना एवं सर्वेक्षण कार्य में एक भी घर छूटने न पाए। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं सक्रियता के साथ संपन्न करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- झामुमो मांडू प्रखंड कमिटी की आवश्यक बैठक संपन्न विधायक ...