बागपत, फरवरी 27 -- दाहा। निरपुड़ा गांव में शुक्रवार को राजीव राणा के आवास पर हुई बैठक में चकबंदी प्रक्रिया का विरोध किया गया। कहा कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर गुटबाजी बनी हुई है। मांग की गई कि जब तक गांव इस पर सहमत नहीं होगा तब तक चकबंदी प्रक्रिया शुरू न कराई जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि गांव को चकबंदी से बाहर नहीं किया तो गांव में चकबंदी अधिकारियों को नहीं घुसने दिया जाएगा। बैठक में राजीव उर्फ राजू, सुभाष, राममेहर, कृष्णपाल, सुनील, प्रदीप कुमार, शौकेंद्र, विनोद कुमार, सुक्रमपाल, शिवकुमार, रामशरण आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.