दुमका, अप्रैल 5 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में शनिवार को अंचलाधिकारी राहुल कुमार शानू की अध्यक्षता में पेसा नियमावली को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान, मांझी संगठन के प्रतिनिधि एवं अन्य सहयोगियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य रूप से पेसा नियमावली 2025 के तहत गांवों में ग्राम सभा एवं उनकी सीमाओं की मान्यता एवं प्रकाशन से संबंधित बातों की चर्चा की गई। इस दौरान अंचलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि अंचल के सभी गांवों में अनिवार्य रूप से ग्राम सभा का आयोजन किया जाए। ग्राम सभा के दौरान प्रत्येक गांव का नजरिया नक्शा तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में यह बताया कि पेसा नियमावली के तहत प्रखंड स्तर पर पांच सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति की अध्यक्षता अ...