पीलीभीत, मार्च 23 -- बीसलपुर। अपना दल कमेरा वादी की बैठक में पार्टी का विस्तार किए जाने की रणनीति तय की गयी। कई नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक में पार्टी का विस्तार किया गया। प्रशांत पटेल को जिला महासचिव युवा मंच, ललिता देवी को जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किसान मंच पद पर मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष प्रेमसागर पटेल ने कहा कि गैस की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं, आवारा गोवंश किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अपना दल 28 मार्च को बरेली में होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने के लिये जुटा हुआ है। बैठक में आदेश कुमार सिंह, मो. शाबीन, महेंद्र वर्मा, राविन सैनी, रामचंद्र कोरी, गंगाराम राठौर, श्रीकृष्ण, अजय वर्मा, रामकुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...