रुद्रपुर, मार्च 6 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शुक्रवार को सांसद अजय भट्ट ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। बैठक से अधिशासी अधिकारी शक्तिगढ़ के अनुपस्थित होने पर मुख्य विकास अधिकारी को स्पष्टीकरण लेने और वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं काशीपुर क्षेत्र में ऊर्जा निगम की ओर से कराए जा रहे कार्यों पर नाराजगी जताते हुए डीएम को कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए। बैठक में सांसद भट्ट ने कहा कि गर्मी के सीजन को देखते हुए पेयजल और विद्युत की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ऊर्जा निगम नलकूपों में लगे ट्रांसफार्मर व विद्युत लाइनों का सुदृढ़ कर लें। उन्होंने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा के दौरान खोदी सड़कें और पेयजल लाइन लीकेज को प्राथमिकता से ठीक कराने के निर्देश दिए। सीडीओ को खंड विकास अधिकारियों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.