लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- ममरी के सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में सीतापुर सम्भाग के सम्भाग निरीक्षक रणवीर सिंह की उपस्थिति में शिशु मन्दिर विद्या मन्दिर की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रमुख रूप से छात्र संख्या वृद्धि,अभिभावक सम्पर्क, नवीन प्रवेश व शिक्षा की गुणवत्ता के मुद्दे छाए रहे। सम्भाग निरीक्षक नें आचार्यों के स्टाफ को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुसंस्कार प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के अध्यक्ष भेखराम वर्मा, उपाध्यक्ष नागेन्द्र, प्रबन्धक राज किशोर, कोषाध्यक्ष जीवन लाल व शिशु मन्दिर/विद्या मन्दिर इण्टर कालेज के समस्त आचार्य एवं आचार्या मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...