बैठक में गायब रहने पर मांगा मुख्य अभियंता का स्पष्टीकरण
प्रयागराज, जुलाई 30 -- मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने गुरुवार को गांधी सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक में उद्योगों से जुड़े मामलों में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। औद्योगिक क्षेत्र नैनी में विद्युत पोल शिफ्टिंग कार्य की समीक्षा के दौरान बिजली विभाग का कोई अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं मिला, जिस पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मुख्य अभियंता विद्युत से स्पष्टीकरण तलब किया। निवेश मित्र पोर्टल, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने सभी विभागों को उद्योग बंधुओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बमरौली में बिजली ट्रिपिंग की समस्या से नहीं लग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.