शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- शाहजहांपुर। डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनगणना 2027 के चार्ज स्तर प्रशिक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षण की रूपरेखा तय की गई। डीएम ने प्रशिक्षण को तीन चरणों में आयोजित करने के निर्देश दिए। 15-17 अप्रैल, 20-22 अप्रैल और 23-25 अप्रैल। सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण स्थलों का चयन और कर्मचारियों की ड्यूटी तय करने के निर्देश दिए गए। फ्री ट्रेनर के माध्यम से प्रभावी प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया, ताकि जनगणना कार्य समय पर और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.