आजमगढ़, मार्च 29 -- बरदह। ठेकमा ब्लॉक क्षेत्र के सराय पलटू गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को ग्राम प्रधान श्याम बिहारी की अध्यक्षता में सरकारी सस्ते गल्ले कोटे की दुकान के आवंटन के लिए बैठक हुई। कोटा का विवाद हाईकोर्ट में विचाराधीन के कारण बैठक को अगली तारीख तक टाल दिया गया। अगली बैठक 16 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि कोटा आवंटन को लेकर पूर्व में तीन बार बैठक हुई, आवंटन नहीं हो पाया। बैठक में प्रभारी सहायक पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी मोतीलाल यादव, एडीओ सहकारिता सौरव कुमार, एडीओ आईएसबी राजबहादुर पाल सहित अन्य अधिकारी और गांव के लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...