बैठक में कैशलेस चिकित्सा सुविधा की उठाई मांग
महोबा, अगस्त 9 -- महोबा, संवाददाता। बैठक में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग उठाई है। कर्मचारियों ने कहा कि अशासकीस सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा का लाभ मिलना चाहिए। रविवार को शहर के डीएवी इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के बैनर तले बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष रोहित कुमार द्विवेदी ने कहा कि सरकार ने शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा का लाभ देने का निर्णय लिया है। शिक्षकों के साथ अनुदेशक शिक्षामित्र व रसोईयों को शामिल किया जा रहा है। मगर अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का उल्लेख नही किया गया है जिससे कर्मचारी लाभ से वंचित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ सरकार कर रही सौतेलापन पदाधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.