मिर्जापुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर। नगर के घोड़े शहीद आटो स्टैंड पर रविवार को सभ्य आटो,ई-रिक्शा चालक,मालिक यूनियन का बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनियन के सदस्यों ने किराए में वृद्धि का प्रस्ताव लाया गया। प्रस्ताव पर कहा गया कि सभी रिक्शा चालकों से विमर्श करने के बाद 20 मार्च तक सुझाव लिया जाएगा। जिसके बाद जिला प्रशासन से मिलकर बातचीत के बाद ही फैसला लिया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष कमलेश सिंह चौहान,राजू अंसार,राकेश,मोहन गुप्ता,राम बाबू,तेजू बिंद,विजय आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...