आगरा, जनवरी 8 -- सोरों शूकर क्षेत्र में नवांकुरों की सभा संस्था के तत्वावधान में बैठक हुई। बैठक में आगामी दिवस में आयोजित होने वाले काव्य उत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक धर्मयात्रा महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राजीव बरबारिया के आवास पर उनकी अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बताया गया कि 11 जनवरी को दोपहर 12 बजे से काव्य उत्सव कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के संयोजक आशीष दौनेरिया और सूत्रधार गनेश यादव गौरव ने आस पास के क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है। बैठक में डा. राजीव बरबारिया, ऋषभ बरबारिया, गनेश यादव, आशीष दौनेरिया, हरेकृष्ण उपाध्याय, ललित मिश्रा, कुलदीप पंडित, सागर, हर्ष दुबे, हार्दिक गौर, प्राज्ञेश द्विवेदी, सनी यादव, नितिन यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.