दरभंगा, अप्रैल 11 -- विकास कुमार कमतौल। गुरुवार को जाले प्रखंड में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ एवं दलित समाज की बैठक हुई। बैठक का आवाह्न संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार राम ने किया। बैठक में प्रखंड एवं नगर कार्यकारिणी के गठन एवं विस्तार पर चर्चा कर निर्णय लिया गया कि जिला से अनुमोदन तक सभी चयनित पदाधिकारी कार्यकारी रूप में कार्य करेंगे।बैठक में भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) धूमधाम से मनाने एवं प्रतिमा अनावरण को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाज के लोगों को शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक एवं संवैधानिक सहयोग देने पर सहमति बनी। संघ के पदाधिकारियों में अध्यक्ष रामनाथ राम, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार राम, उपाध्यक्ष नलिन कुमार पुष्कर, सचिव कमलेश पासवान समेत कई पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में...