सासाराम, दिसम्बर 17 -- डेहरी, एक संवाददाता। अभिनव कला संगम द्वारा आगामी 26-30 दिसंबर तक मॉडल स्कूल डालमियानगर में आयोजित ऑल इंडिया लघु नाटक प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर सदस्यों की बैठक मंगलवार की रात संस्था कार्यालय डालमियानगर ड्रीम हाउस में हुई। अध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि लगातार 32 वर्षों से अभिनव कला संगम द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है। डालमियानगर मॉडल स्कूल परिसर में होने वाले प्रतियोगिता में सरकार के प्रतिनिधि, अधिकारी से लेकर सामाजिक संगठन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम स्थल मॉडल स्कूल डालमियानगर को नाट्य ग्राम में परिवर्तित किया जाएगा। कार्यक्रम में 26 दिसंबर को नाटक प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नाटक प्रतियोगिता का आगाज होगा। 27-29 दिसंबर तक...