दरभंगा, मार्च 9 -- कुशेश्वरस्थान , संवाद सूत्र। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक रविवार को हरिनगर पंचायत के विष्णुपुर गांव में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ई. आशुतोष कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। इसमें समाज से एकजुट होकर समाज विरोधी ताकतों का सामना करने का आह्वान किया गया। एससी-एसटी एक्ट और यूजीसी के नए नियम का विरोध किया गया। साथ ही हरिनगर गांव की घटना में गांव से बाहर के लोगों को एससी-एसटी एक्ट के तहत फंसाए जाने को लेकर जमकर चर्चा की गई। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री झा ने हरिनगर की घटना में पुलिस प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रकरण में 70 लोगों को नामजद और 150 अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। यह सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि यदि विवाद या मारपीट हुई है तो दोनों पक्षों पर समान रूप से जांच और कार्रवाई होनी ...