सीतामढ़ी, मई 31 -- सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में आनंद भवन, पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं तथा सुझावों को सुना गया एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। सभा में पुलिस केंद्र की विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रभारियों को लंबित कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने, बैरकों की साफ-सफाई, सरकारी वाहनों की नियमित देखभाल तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिया गया। सभा के उपरांत पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में पदस्थापि...