समस्तीपुर, मई 7 -- शिवाजीनगर। रहटौली एवं मधुरापुर पंचायत में 19 मई को होने वाले सहयोग शिविर को सफल बनाने को लेकर गुरुवार को रहटौली एवं मधुरापुर पंचायत सरकार भवन में विशेष बैठक हुई। बैठक में रोसड़ा एसडीओ संदीप कुमार, बीडीओ आलोक कुमार सिंह एवं बीपीआरओ नाजिश ने जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों एवं आम लोगों के साथ चर्चा की गयी। एसडीओ संदीप कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगों को छोटी छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। इसी उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों पंचायतों के लोग 19 मई से पहले ही अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अपने पंचायत सरकार भवन में जमा कर दें, ताकि शिविर के दिन तक उनके मामलों का निष्पादन किया जा सके। यह भी पढ़ें- बैठक में एसडीओ ने दी जानकारी उन्होंने लोगों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.