कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक की। बैठक में एसआईआर और संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। साथ ही, सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई। बैठक की अध्यक्षता सपा के महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने की। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव केके शुक्ला, महासचिव संजय सिंह बंटी, नंदलाल जायसवाल, सत्यनारायण गहरवार, परमवीर सिंह गंभीर, आनंद शुक्ला, महेन्द्र सिह, रजत मिश्रा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.