दुमका, मई 20 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट के कोल्ड स्टोरेज परिसर में झामुमो प्रखंड कमेटी की एक बैठक पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष देवलाल बेसरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें बैठक का संचालन प्रखंड सचिव मुर्तजा अंसारी कर रहे थे। इस बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष शिव कुमार बास्की एवं विधानसभा प्रत्याशी अशोक कुमार मौजूद थे। बैठक में प्रखंड कमेटी को एसआईआर एवं जनगणना को लेकर सचेत रहने का निर्देश दिया। वहीं समय से पूर्व एसआईआर हेतू जरूरी दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज हर घर में उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। हर बुथ में पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए बीएलए को प्रशिक्षण देने की बात कही गई। अशोक कुमार ने प्रखंड में एक खास समुह द्वारा झामुमो के कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज करने की बात कही गई। प्रखंड सचिव ने कहा कि सरैयाहाट मु...