गोड्डा, जून 17 -- सुन्दरपहाड़ी। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में प्रखंड के शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी पिरामल संस्था के पारतीक सिंह एवं बीपीओ रमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड के उच्च विद्यालय सुंदरपहाड़ी बालक,उच्च विद्यालय करोजोड़ी,मध्य विद्यालय चन्दना, मध्य विद्यालय घाटियारी, मध्य विद्यालय सर्नीबोरा संकुल के प्रधान शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में पूर्व की मासिक बैठक की समीक्षा के साथ साथ मध्याह्न भोजन मासिक प्रतिवेदन,रसोईया मासिक अनुपस्थिति विवरणी, बच्चों का आधार ऑथेंटिकटिन प्रतिवेदन,वर्गवार कोटिवार नमांकन प्रतिवेदन,विद्यावाहिनी में छात्र एवं शिक्षक की उपस्थिति,मध्याह्न भोजन में एस एम एस की स्थिति,विद्यावाहिनी में पुस्तक वितरण आंकड़ा अपलोड की स्थिति,बच्चो का आधार एवं बैंक खाता अद्यतन की स्थिति,दिव्यांग बच...