बगहा, अप्रैल 9 -- सत्येन्द्र श्रीवास्तव मझौलिया,एक प्रतिनिधि। बुधवार को प्रखंड सभागार में आयोजित बीडीसी की बैठक में सदन से बार -बार अनुपस्थित रहने और धोकरहा पंचायत में राशन आबंटन में अनियमियत्ता को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश मौर्या के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।साथ ही पीएचडी के कनीय अभियंता श्याम बाबू कुमार राय को पंचायतवार नल जल व चापाकल की गड़बड़ी को दुरुस्त करने के लिए सदन ने दो महीने का समय दिया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शूक्ता मुखी ने किया। उन्होंने आगत अतिथियों का स्वागत किया। आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, इंदिरा आवास, जी रामजी, जनगणना, जीविका आदि के मुद्दे छाये रहे। बीडीओ डॉ. राजीव कुमार ने बीडीसी और मुखिया के द्वारा उठाये गये सवालों के बारे में अधिकारियों को जबाब तलब किया। धोकरहा पंचायत की बीडीसी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.