मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को एईएस और जेई की रोकथाम को लेकर बीडीओ आमना वसी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें एईएस-जेई से नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। संबंधित विभागों को जागरूकता अभियान तेज करने, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने तथा पंचायतवार वाहनों की टैगिंग सुनिश्चित करने, 15 वर्ष तक के बच्चों की पंचायतवार लाइन लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में पीएचसी प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद समेत स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.