बैठक में उठा पेयजल, सड़क और बिजली आपूर्ति का मुद्दा
चक्रधरपुर, अप्रैल 9 -- सोनुवा, संवाददाता। सोनुवा प्रखंड के पुनीपदा गांव में बुधवार को मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने ग्रामीणों के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पेयजल, सड़क की स्थिति, बिजली आपूर्ति और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में हो रही देरी जैसे मुद्दों को विधायक के समक्ष रखा। विधायक जगत माझी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और जल्द ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों से जागरूक रहकर इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। विधायक ने कहा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मेरी पहली प्राथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.